स्क्रु थ्रेड क्या है पार्ट्स उपयोग कार्य प्रणाली
दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे कि चूड़ियों (Threads ) क्या होती हैं कितने प्रकार के होते हैं कैसे काम करते है इसके अलावा इस पोस्ट में हम चूड़ियों (Threads) से जुड़े और भी कुछ महत्वपूर्ण सवालों के ऊपर बात करेंगे चूड़ियों का परिचय (Introduction of Threads) किसी गोल आकार के जॉब की बाहरी या भीतरी सतह पर एक समान दूरी से लगातार बढ़ती हुई घुमावदार झुकी हुई झिरियों (Grooves) को चूड़ियाँ कहते हैं जॉब के बाहरी सतह पर बनी चूड़ियों को बाहरी चूड़ियाँ (External Threads) कहते हैं जैसे- बोल्ट स्टड पेच (Screw) और स्पिन्डल आदि में कटी चूड़ियाँ जॉब के गोल छेद में कटी चूड़ियों को भीतरी चूड़ियाँ (Internal Threads) कहते हैं जैसे- नट या जॉब के अन्य छेदों में कटी चूड़ियाँ कार्य के अनुसार चूड़ियों के उपयोग (Threads Use Accord ing to Works) कार्यों के अनुसार चूड़ियों का उपयोग निम्न प्रकार से कर सकते हैं (1) बन्धक की तरह (As a Fastener ) (2) गति देने के लिए (To Transmit Motion) (3) भार उठाने के लिए (For Load Lifting) (4) सही माप के लिए (For Accurate Measurment)...