स्पैनर क्या है स्पैनर के बारे मे जानकारी

दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे कि स्पैनर क्या होते हैं कितने प्रकार के होते हैं कैसे काम करते है इसके अलावा इस पोस्ट में हम स्पैनर से जुड़े और भी कुछ महत्वपूर्ण सवालों के ऊपर बात करेंगे

spanner के महत्वपूर्ण टॉपिक

•​ स्पैनर क्या होते हैं

• स्पैनर के प्रकार

• स्पैनर कैसे काम करता है?

•​ स्पैनर कैसे बनते है 

•​ स्पैनर का उपयोग


 स्पैनर्स (Spanners ) 

​किसी मशीन के अस्थाई रूप से फिट किए जाने वाले पार्टों को नट बोल्ट द्वारा जोड़ा जाता है इनको (नट बोल्ट) कसने के लिए जिस प्रकार का टूल उपयोग में लाया जाता है स्पैनर (spanner) कहलाता है

स्पैनर क्या है ( what is Spanners )

​दो या दो से अधिक भागों को अस्थाई रूप से जोड़ने या फिट करने के लिए नट और बोल्ट प्रयोग किए जाते हैं जो औजार इन नट और बोल्टों को खोलने और कसने के लिए प्रयोग किया जाता है उन्हें स्पैनर या रिंच (Wrench) कहते हैं


​मैटीरियल ( meterial )

स्पैनर अधिकतर वेनेडियम स्टील के ही बनाए जाते हैं और यह हार्ड व टेम्पर किए हुए होते हैं

​ ये कार्बन स्टील से फोर्ज करके बनाये जाते हैं एवं इनको हार्ड और टैम्पर कर लिया जाता है

​​स्पैनर का आकार ( Spanners size )

स्पैनर के आकार की बात करें तो इसका आकार नट और बोल्ट के आकार तथा साइज के अनुसार अलग-अलग प्रकार के बनाये जाते हैं उपयोगिता के आधार पर निर्भर करता है कार्य किस प्रकार के करना है उस हिसाब से इसे अलग अलग बनाया जा सकता है

यह भी पढ़ें Fuse क्या होते हैं

​स्पैनर के प्रकार (Types of Spanner) 

​कार्य तथा उपयोग के आधार पर स्पैनर निम्न प्रकार के होते हैं 

​1. स्पैनर सैट (Spanner Set) 

​2. क्लोज्ड एंडेड स्पैनर

​3. रिंग स्पैनर (Ring Spanner)

​4. समायोज्य स्पैनर (Adjustable Spanner) 

5. बन्दर रिंच (Monkey Wrench) 

​6. लीवर जबड़ा रिंच (Lever Jaw Wrench) 

7. पिन हुक स्पैनर (Pin Hook Spanner)

​8. समायोज्य हुक स्पैनर (Adjustable Hook Spanner) 

​9. समायोज्य पिन फेस स्पैनर (Adjustable Pin Face Spanner) 

​10. टी-सॉकेट रिंच (T-Socket Wrench) 

​11. ऑफसैट सॉकेट स्पैनर (Offset Socket Spanner) 

​12. रैचेट रिंच (Ratchet Wrench) 

​13. संयोजित स्पैनर (Combination Spanner) 

​14. टूल पोस्ट स्पैनर (Tool Post Spanner) 

15. नलिकाकार बॉक्स स्पैनर (Tubular Box Spanner) 

​16. एलन की (Allen Key) 

​17. पाईप रिंच (Pipe Wrench) 

​18. चैन रिंच (Chain Wrench)

​1 स्पैनर सैट (Spanner Set)

​ इस प्रकार के स्पैनर खुले सिरे (Open Ended) वाले होते हैं और इनके सिरे इनके अक्ष साथ 150 का कोण बनाते हैं ये स्पैनर नट और बोल्ट की केवल दो सतह (Face) ही पकड़ते हैं ये स्पैनर सैट के रूप में पाये जाते हैं ये सैट मुख्य रूप से 6,8,9 और 12 पीस में मिलते हैं ये स्पैनर इंचों में से 1/3 से 1 3/4 इंच तक तथा मीट्रिक पद्धति में 6 मि.मी. से 32 मि.मी. की साइजों में पाये जाते हैं इन स्पैनरों का उपयोग वहाँ किया जाता है जहाँ नट और बोल्टों को कसने और खोलने के लिए पर्याप्त स्थान हो ये स्पैन एकल सिरा (Single Ended) तथा दोहरा सिरा स्पैनर (Double Ended) प्रकार में मिलते हैं एकल सिरा स्पैनरों (Single Ended) स्पैनरों का उपयोग केवल एक ही साइज के नट और बोल्ट खोलने तथा कसने में किया जाता है जबकि दोहरा सिरा स्पैनरों (Double Ended Spanner) का उपयोग दो साइज के नट और बोल्ट खोलने तथा कसने में किया जाता है


​2. बन्द सिरा स्पैनर (Closed Ended Spanner) 

इसे बॉक्स रिंच (Box Wrench) भी कहते हैं इसका सिरा खुला न होकर बन्द (Closed) होता है और इसमें षठभुज या y आकार छेद (Hole) बना होता है यह नट और बोल्ट के शीर्ष (Head) को चारों तरफ से अच्छी तरह पकड़ लेता है और फिसलने नहीं देता है इस प्रकार के स्पैनर का उपयोग केवल एक साइज के नट और बोल्टों को खोलने और कसने में किया जाता है


​3. रिंग स्पैनर (Ring spanner) 

​इस प्रकार के स्पैनरों के सिरे (End) भी खुले नहीं होकर बन्द (Closed) होते हैं और इनके सिरों पर छेद (Hole) होते हैं जिनमें 12 खाँचे (Notches) बने होते हैं ये नट और बोल्ट के शीर्ष (Head) को चारों तरफ से जकड़ लेता है जिसके कारण नट और बोल्ट को खोलते तथा कसते समय स्पैनर के फिसलने की सम्भावना नहीं रहती है इस स्पैनर के दोनों सिरे अलग-अलग साइज के बने होते हैं ये एकल सिरे (Single Ended) और दोहरे सिरे (Double Ended) वाले होते हैं इस स्पैनर को बारह बिन्दु बॉक्स रिंच (Twelve Point Box Wrench) भी कहते हैं ये स्पैनर नट और बोल्ट को घुमाने के लिए कम जगह वाले स्थानों पर प्रयोग किये जाते हैं


​4. समायोज्य स्पैनर (Adjustable Spanner) 

इसस प्रकार के स्पैनर मुख (Face) का साइज घटाया या बढ़ाया जा सकता है इसके दो जबड़े एक स्थिर जबड़ा (Fix Jaw) दूसरा चल जबड़ा (Moveable Jaw) होते हैं चल जबड़े को एक वर्म पेच (Worm Screw) को घुमाकर इस स्पैनर को अलग-अलग साइज के नट और बोल्ट खोलने तथा कसने के लिए किया जाता है इस स्पैनर की पकड़ अन्य स्पैनरों से कुछ कम होती है इसलिए इसका उपयाग हल्के कार्यों के लिए किया जाता है इनका साइज इनकी लम्बाई से लिया जाता है जैसे 150 mm 200 mm 300 mm आदि


​5. बन्दर रिंच (Monkey Wrench) 

​यह एक प्रकार की भारी समायोज्य रिंच (Heavy Adjustable Wrench) होती है इसमें दो जबड़े (Jaw) होते हैं स्क्रू तथा नर्ल्ड किये हुए नट द्वारा इसके समायोज्य जबडे (Adjustable Jaw) को अलग-अलग साइज के नट और बोल्टों को खोलने तथा कसने के लिए इन पर करने के लिए व्यवस्थित किया जाता है यह समायोज्य स्पैनर (Adjustable Spanner) की अपेक्षा मजबूत होता है

​6. लीवर जबड़ा रिंच (Lever Jaw Wrench)

 इसमें दो जबड़े एक स्थिर जबड़ा (Fix Jaw) तथा दूसरा समायोज्य जबड़ा (Adjustable Jaw) होता है यह एक संयोजित पकड़ने वाला साधन (Combination Holding Device) होती है


​7. पिन हुक स्पैनर (Pin Hook Spanner) 

​ इस प्रकार के स्पैनर का एक सिरा अर्द्ध गोलाकार (Half Round) होता है जिसके सिरे (End) पर एक हुक बना होता है इस स्पैनर की आकृति इस प्रकार ही बनाई जाती है कि गोल आकार नट की बाहरी सतह पर आसानी से फिट हो जाये इस प्रकार के स्पैनर का उपयोग ऐसे गोल आकृति (Shape) के नटों को खोलने के लिए किया जाता है जिनमें खाँचा (Groove) या छेद (Hole) बना होता है स्पैनर के हुक को छेद (Hole) में फंसाकर उसे खोलने और कसने के लिए आवश्यकतानुसार घुमाया जा सकता है


8. समायोज्य हुक स्पैनर (Adjustable Hook Spanner)

​ इस प्रकार के स्पैनर का इस्तेमाल भी गोल आकार के नटों को खोलने और कसने में किया जाता है इस प्रकार के नटों की परिधि पर स्पैनर के हुक को फँसाने के लिए स्लॉट या छेद (Hole) बना होता है इस स्पैनर का हुक समायोज्य (Ad justable) होने के कारण विभिन्न साइज के गोल नट इसके द्वारा खोले और कसे जा सकते हैं 


​9. समायोज्य पिन फेस स्पैनर (Adjustable Pin Face Spanner

​इस प्रकार के स्पैनर में दो भुजाएँ होती हैं जो एक सिरे पर एक रिवेट के द्वारा जुड़ी रहती हैं इन भुजाओं के दूसरे सिरों पर एक-एक पिन लगी होती है इस प्रकार के स्पैनर का प्रयोग ऐसे तंग (संकरे) स्थानों पर किया जाता है जहाँ बगल से स्पैनर फिट करने की सुविधा नहीं रहती इस स्पैनर का उपयोग ऐसे नटों को खोलने और कसने में किया जाता है जिनके मुख (Face) पर स्पैनर की पिनों को फिट करने के लिए गोल छेद (Hole) बने होते हैं


​10. टी-सॉकेट रिच (T-Socket Wrench)

​यह रिंच अक्षर T के आकार की बनी होती है विभिन्न साइज तथा आकार के फिट होने के लिए इसके सिरे पर विभिन्न आकृति जैसे वर्गाकार षटभुजाका अष्ठभुजाकार आदि साइज के छेद (Hole) या सॉकेट बने होते हैं इसके दूस सिरे पर इसको घुमाने के लिए एक हत्था (Handle) लगा होता है इस प्रकार के स्पैनर का उपयोग वहाँ किया जाता है जहाँ एक ही साइज के नट और बोल खोलने तथा कसने होते है और स्थान कम होने के कारण दूसरे स्पैनर या रिच का इस्तेमाल असम्भव हो


​11. ऑफसैट सॉकेट स्पैनर (Offset Socket Spanner)

​ यह स्पैनर अंग्रेजी के अक्षर L आकार का होता है इसका छोटा सिरा नट और बोल्टों को खोलने तथा कसने के लिए प्रयोग किया जाता है तथा बड़े सिरे (End) को हत्थे (Handle) के रूप में प्रयोग किया जाता है इसके छोटे सिरे (Small End) पर सॉकेट शीर्ष (Socket Head) बना होता है इस स्पैनर का उपयोग अधिक लीवरेज के लिए ऐसे नटों को खोलने और कसने के लिए किया जाता है जहाँ पर जगह कम होने के कारण T सॉकेट स्पैनर का इस्तेमाल नहीं किया जा सके

​12. रैचट रिंच (Ratchet Wrench) 

​यह एक बन्द सिरे (Close End) वाला रिंच होता है जिसमें एक रैचट लगा होता है रैचट की सहायता से रिंच को बिना हटाए नट और बोल्ट को निश्चित दिशा में आसानी से घुमाया जा सकता हैं इस रिंच का प्रयाग वहाँ किया जाता है जहाँ जगह कम होने के कारण पूरे चक्कर के लिए घुमाना सम्भव नहीं हो

यह भी पढ़ें what is gear

​13. संयोजित स्पैनर (Combination Spanner) 

​इस प्रकार के स्पैनर का एक सिरा खुले सिरे (Open End) किस्म का तथा दूसरा सिरा बॉक्स सिरे (Box End) किस्म बना होता है इसका प्रयोग एक ही साइज के नट और बोल्टों को खोलने तथा कसने में किया जाता है ये ब्रिटिश तथा मिट्रिक साइजों के सैट के रूप में मिलते हैं


​14. टूल पोस्ट स्पैनर (Tool Post Spanner)

 यह देखने में संयोजित स्पैनर (Combination Spanner) की तरह ही होते हैं इनका उपयोग खराद मशीन (Lathe Machine) के टूल पोस्ट में टूल को कसने तथा खोलने के लिए किया जाता है


​15. नलिकाकार बॉक्स स्पैनर (Tubular Box Spanner)

​ यह एक खोखले पाईप के टुकड़े का बना होता है जो कि अन्दर से षठभुज आकार में बना होता है इसकी देह (Body) में आरपार एक छेद (Hole) बना होता है जिसमें एक गोल सरिया डालकर इसे घुमाया जाता है ये विभिन्न लम्बाई तथा साइजों में पाये जाते हैं इसका प्रयोग गहराई या खाँचों (Slots) में लगे षठभुज आकार के नट और बोल्टों को खोलने या कसने में किया जाता है इसका अधिकतर उपयोग ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में किया जाता है

​16. एलन की (Allen Key) 

​ये चाबियाँ (Keys) षठभुज आकार की छड़ (Bar) से बनायी जाती हैं इनका छोटा सिरा 90° के कोण पर मुड़ा होता है जिसको स्क्रू के सॉकेट शीर्ष में डाला जाता है तथा बड़ा सिरा हत्थे (Handle) का कार्य करता है ये चाँबियाँ (Keys) सैट के रूप में मिलती हैं यह सैट 6,8,10 और 12 पीसों का हो सकता है ये 2 मि.मी. से 12 मि.मी साइज के सैट के रूप में मिलती हैं इनको सुरक्षा स्पैनर (Safety Spanner) भी कहते हैं इनका उपयोग सॉकेट शीर्ष पेचों (Socket Head Screw) को खोलने और क कसने में किया जाता है

​17. पाईप रिंच (Pipe Wrench) 

​ इस प्रकार की रिंच में दो जबड़े (Jaw) होते हैं जिनमें एक स्थिर (Fix) तथा दूसरा समायोज्य (Adjustable) होता है इसका प्रयोग पाईप फिटिंग करते समय किया जाता है ये अलग अलग साइजों में मिलती है जैसे150, 225, 300, 350 तथा 450 मि.मी. आदि इससे बड़े साइजों के पाईपों को खोलने व कसने के लिए हैवी ड्यूटी पाईप रिंच प्रयोग में लाये जाते हैं जो कि 1200मि.मी साइज में मिलते हैं


​18. चैन रिंच (Chain Wrench) 

​ यह रिंच पाईप रिंच के समान ही होती है, अन्तर केवल इतना होता है कि इसमें समायोज्य जबड़े (Adjustable Jaw) के स्थान पर एक चैन लगी होती है इसका स्थिर जबड़ा (Fix Jaw) गोलाई में उभरा हुआ होता है, जो कि छड़ के एक किनारे पर लगी दो प्लेटों का बना होता है इन प्लेटों के सिरों पर दाँते (Teeth) कटे होते हैं इस रिंच को प्रयोग में लाते समय चैन को जॉब पर लपेटकर रिंच की देह (Body) में बने खाँचे (Groove) में में फंसा कर काम में लिया जाता है इसका उपयोग भी पाईप रिंच की तरह बड़े साइज के पाईपों को खोलने और कसने में किया जाता है


​सावधानियाँ 

1 सही माप के स्पैनर का ही प्रयोग करना चाहिए नहीं तो नट या बोल्ट का हेड ख़राब जो सकता है 2 स्पैनर के दूसरे सिरे का प्रयोग पाइप के साथ नट खोलने या कसने के लिए नहीं करना चाहिए

3 स्पैनर को हैमर से नहीं ठोकना चाहिए क्योकि इससे इसके टूटने का खतरा रहता है

​4 स्पैनर  को तेल ऑयल मैं नहीं करना चाहिए


आशा करता हूँ दोस्तों आपको spanner के सारे सवाल का जवाब मिल गया होगा

यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो या कोई confusion हो तो कमेंट करके जरूर बताये

दोस्तों यह जानकारी अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करें लाइक करें शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे


Comments

Popular posts from this blog

forward reverse motor starter control circuit diagram

PLC और SCADA में क्या अंतर है?