फाउंडेशन बोल्ट क्या है what is foundation bolt

दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Foundation Bolts क्या होते हैं कैसे बनाए जाते हैं कितने प्रकार के होते हैं कैसे काम करते है इसका उपयोग कहां किया जाता है इस पोस्ट में इन सभी महत्वपूर्ण सवालों के ऊपर बात करेंगे 

​फाउण्डेशन बोल्ट क्या हैं (what is Foundation Bolt)

​फाउण्डेशन बोल्ट्स एक लोहे की एक छड़ होती है जिसके उपर चूड़ियाँ (thread) कटी होती है फाउण्डेशन बोल्ट्स को Heavy Work/Machine के लिए प्रयोग किया जाता है जब मशीन चलती है तो मशीन के Parts के अंदर Vibration कंपन पैदा होती है उस vibration से मशीन के parts खुलने या टूटने का भय बना रहता है इसलिए ये बहुत जरूरी है की मशीन को उसी नीव द्वारा मजबूती से Fix किया जाता है इस उद्देश्य के आकार व साइज के लिए स्पेशल बोल्ट प्रयोग किए जाते है जिन्हें हम फाउण्डेशन बोल्ट्स कहते हैं


​फाउण्डेशन बोल्ट के प्रकार (types of Foundation Bolts) 

​इनके द्वारा मशीन को भूमितल पर स्थित (Fixed) किया जाता है ये फाउंडेशन बोल्ट भी कई प्रकार के होते हैं जैसे 

​1. आई फाउंडेशन बोल्ट (Eye Foundation Bolt)

​2. रैग बोल्ट (Rag Foundation Bolt)

​3. लेविस बोल्ट (Lewis Foundation Bolt)

​4. कॉटर बोल्ट (Cotter Foundation Bolt)

​ 


​1. आई फाउंडेशन बोल्ट (Eye Foundation Bolt) 

​यह बहुत साधारण प्रकार का फाउण्डेशन बोल्ट है माइल्ड स्टील या रॉट आयरन की छड़ को पीटकर यह बहुत शीघ्रतापूर्वक बनाया जा सकता है इसे छेद के अन्दर लटकाकर उसके चारों तरफ से खाली स्थानों को सीमेन्ट कंक्रीट से भर दिया जाता है इसकी आई (Eye) एक माइल्ड स्टील का टुकड़ा लगा रहता


​2. रैग बोल्ट (Rag Foundation Bolt)

कंक्रीट फाउंडेशन के साथ भारी मशीनों को कसने के लिए रैग इस्तेमाल सबसे अधिक होता है बोल्ट का इसका निचला भाग आयताकर होता है जिसकी चौड़ाई नीचे की ओर क्रमश बढ़ती जाती है इसके किनारों (Edge) पर ग्रूव कटे रहते हैं इसके चूड़ीदार भाग को मशीन के आधार के छेदों में लगाकर ऊपर से नट कसा जाता है और निचले भाग की सतह के नीचे छोड़े हुए छेद में लटका दिया जाता है फिर सीमेंट और बालू बराबर-बराबर मात्रा में लेकर तथा पानी से तर करके बोल्ट के चारों तरफ के खाली स्थानों को भर दिया जाता है सीमेन्ट के सैट कर जाने के बाद फिर नट को पूरा टाइट किया जाता है 


3. लेविस बोल्ट (Lewis Foundation Bolt)

​ इसकी एक साइड टेपर होती है जिसे उसके अनुरूप छेद के टेपर साइड की तरफ रखा जाता है दूसरी साइड पर चाबी (Key) लगी होती है इसे सीमेंट कंक्रीट चारों ओर से दबा लेती है जिससे बोल्ट हिलने नहीं पाता जब बोल्ड को निकालना होता है तो पहले चाबी को निकालते हैं क्योंकि चावी टेपर होने के कारण आसानी से बाहर निकल जाती है

​4. कॉटर बोल्ट (Cotter Foundation bolt)

 यह एक विशेष प्रकार का बोल्ट है जो भारी मशीनों की फाउंडेशन के लिए प्रयोग किया जाता है इस बोल्ट के नीचे एक प्लेट होती है जिसमें स्लॉट कटा होता है इस स्लॉट में कॉटर को फिट किया जाता है कॉट के ऊपर एक वाशर रखा जाता है जो कॉटर के लिए समतल सतह तैयार करता है


दोस्तों आशा करता हूँ आपको Foundation Bolts के सारे सवाल का जवाब मिल गया होगा

यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो या कोई confusion हो तो कमेंट करके जरूर बताये

दोस्तों यह जानकारी अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करें लाइक करें शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे


Comments

Popular posts from this blog

स्पैनर क्या है स्पैनर के बारे मे जानकारी

forward reverse motor starter control circuit diagram

PLC और SCADA में क्या अंतर है?