मिक्सर ग्राइंडर क्या है? What is mixer grinder

दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे कि what is mixer grinder क्या होते हैं कितने प्रकार के होते हैं इसका उपयोग कैसे करते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी जानेंगे हम इस पोस्ट में

मिक्सर ग्राइंडर क्या है (What is mixer grinder)

 मिक्सर ग्राइण्डर Mixer Grinder - हमारे घरों में मिल्क-शेक बनाने दही से मक्खन निकालने मसाले व चटनी पीसने आदि कार्यों के लिए मिक्सर ग्राइण्डर या मिक्सर नामक विद्युत उपकरण प्रयोग किया जाता है



​संरचना (structure)

​इसमें मुख्यत यूनिवर्सल प्रकार की सीरीज मोटर प्रयोग की जाती है जिसकी घूर्णन गति प्राय 3000 से 12000 R.P.M. होती है इसके अतिरिक्त इसमें 5 पुश बटन्स वाला कन्ट्रोल पैनल मिक्सर जग तथा ग्राइण्डर जग होता है एक पुश बटन  ऑफ के लिए  दूसरा इन्चिग के लिए  तीसरा चौथा व पाँचवाँ तीन different rotational speeds के लिए होते हैं different rotational speeds प्राप्त करने के लिए फील्ड वाइण्डिग में से टेपिंग्स (tappings) निकाली जाती हैं और low 'medium तथा high rotational speeds प्राप्त की जाती हैं


​कार्यप्रणाली ( working principle )

​मिक्सर जग मिल्क-शेक बनाने दही से मक्खन निकालने आदि के लिए प्रयोग किया जाता है ग्राइण्डर जग का प्रयोग मसाले पोसने तथा चटनी आदि पीसने के लिए किया जाता है जो भी जग प्रयोग करना हो उसे मोटर के शीर्ष पर लगे 'मेल कपलिंग पर बैठा दिया जाता है जग को हाथ से पकड़कर रखा जाता है जिससे कि मोटर चालू करने पर वह कपलिंग से निकल न पड़े पहले इन्डिंग स्विच से मोटर को क्षणिक रूप से चलाकर परख की जाती है और फिर low' medium या high' rotation speed आवश्यकतानुसार चलाया जाता है उपकरण की तली में एक ओवरलोड भी लगी होती है जो मिक्सर या ग्राइण्डर के ब्लेड 'जाम' होने की स्थिति में मोटर को ट्रिप कर देती है तली में लगे एक पुश-बटन के द्वारा मोटर के ट्रिप हो जाने के कुछ मिनटों बाद उसे पुनः चालू किया जा सकता है


उदाहरण ( examples )

आजकल मिक्सर ग्राइण्डर उपकरण के साथ एक 'जूसर' (juicer) अटैचमेन्ट भी आता है जिसके द्वारा फलों व तरकारियों का जूस तैयार कि जा सकता है इसके अतिरिक्त व्यापारिक उपयोग हेतु अधिक सामर्थ्य वाले केवल मिक्सर या केवल जूसर भी बनाए जाते हैं इनमें मिक्सर जग अथवा जूसर जग को हाथ से पकड़ कर नहीं रखना पड़ता उसे घुमाकर फँसा (clip) दिया जाता है

​अनुरक्षण एवं मरम्मत (maintenance and repair)

 1. प्रत्येक बार उपयोग के बाद जग को गर्म पानी से साफ करके रखना चाहिए 

​2. जग को उपयोग में लाने से पूर्व लकड़ी/प्लास्टिक की छड़ी से ब्लेड को घुमाकर देख लेना चाहिए कि वह 'जाम' तो नहीं हैं

​3. जग में एक-चौथाई स्थान रिक्त रखना चाहिए 

4. इस उपकरण को लगातार 15 मिनट से अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि मोटर गर्म हो जाती है और उसे ठण्डा होने के लिए विश्राम देना आवश्यक है

​5. कई वर्षों तक इस उपकरण को किसी प्रकार की मरम्मत की आवश्यकता नहीं पड़ती आवश्यकतानुसार स्विच असैम्बली मेन्स लीड, मेल/फीमेल कपलिंग ब्लेड तथा मोटर के बुश परिवर्तित किए जा सकते हैं

​6. जूसर अटैचमेन्ट की 'उच्च गति पर ही चलाया जाता है 

​7. मोटर वाइण्डिग जल जाने पर उसकी रिवाइण्डिग की जा सकती है

​यह भारत के टॉप मिक्सर ग्राइंडर कंपनी के नाम लिस्ट 👇

1 ​पैनासोनिक एमएक्स-एसी 400 mixer grinder

2 ​फिलिप्स एचएल 7720 मिक्सर ग्राइंडर

3​ सुजाता डायनामिक्स डीएक्स मिक्सर ग्राइंडर

4 ​फिलिप्स विवा कलेक्शन मिक्सर ग्राइंडर

5 ​प्रेस्टीज आइरिस मिक्सर ग्राइंडर

6 ​प्रीति ब्लू लीफ प्लेटिनम मिक्सर ग्राइंडर

7 ​प्रीति ZODIAC मिक्सर ग्राइंडर

8 ​सुजाता पॉवेरमैटिक प्लस मिक्सर ग्राइंडर

9 ​बजाज REX मिक्सर ग्राइंडर

10 ​havells Sprint 500-Watt मिक्सर ग्राइंडर

11 ​प्रेस्टीज Stylo (550 Watt) मिक्सर ग्राइंडर           स्टेनलेस स्टील ज़ार के साथ

​​यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो या कोई confusion हो तो कमेंट करके जरूर बताये

दोस्तों यह जानकारी अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करें लाइक करें शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे


Comments

Popular posts from this blog

स्पैनर क्या है स्पैनर के बारे मे जानकारी

forward reverse motor starter control circuit diagram

PLC और SCADA में क्या अंतर है?